धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने

पेट्रोल पंप पर गैस भरवाते समय CNG टैंक फट गया और कार के परखचच्चे उड़ गए. कार के टुकड़े और शीशे इतनी दूर-दूर तक बिखरे कि कई जगहों पर आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाया.

car

गुजरात के वडोदरा से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेशनल हाईवे 48 पर करजण के पास पेट्रोल पंप पर CNG कार में जोरदार धमाका हुआ और कार हवा में उड़ गई. धमाका CNG गैस भरवाते समय हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कार में कोई सवारी नहीं थी, इसलिए जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार के चिथड़े हो गए. कार और उसके शीशों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए. वहीं कार धमाके से आस-पास खड़ी 2 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. लेकिन गनीमत रही कि कार के धमाके से निकली चिंगारियां पेट्रोल पंपों तक नहीं पहुंची, वरना बहुत बड़ा और भयानक हादसा हो सकता था.

CNG कार में कैसे हुआ धमाका?

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-48 पर जिंदाल कंपनी के सामने पेट्रोल पंप है, जहां CNG भी भरी जाती है. एक कार ड्राइवर CNG गैस भरवाने के लिए रुका था. इस दौरान प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए कार में सवार सभी लोग गाड़ी से उतार गए और ड्राइवर पंप के कर्मचारी से गैस भरवाने लगा. इसी दौरान अचानक गैस टैंक फट गया और जोरदार धमाके के साथ कार उड़ गई.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top